मुरमुरा बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करे | Murmura / Rice puff making business plan hindi

वर्तमान समय में लोग नौकरी से ज्यादा अब खुद का बिजनेस शुरू करने में दिलचस्पी जाता रहे हैं। लेकिन आपको बता दे की कोई भी बिजनेस को सक्सेसफुल बनना इतना आसान नहीं होता है। बहुत से ऐसे लोग भी होते हैं जो अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन वह बिजनेस करने की हिम्मत नहीं पैदा कर पाते हैं क्योंकि उनके अंदर असफल होने का डर बना रहता है। बिजनेस में यह बात बिल्कुल सही है कि जोखिम मौजूद होता है लेकिन अच्छा रणनीति के साथ उतर जाए तो आप जोखिम को भी पीछे छोड़ सकते हैं और बिजनेस में सफल हो सकते हैं।

इस लेख में हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाले हैं जिसका नाम मुरमुरा मेकिंग बिजनेस है। इस लेख में हम इस बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं। तो इस लेख को पढ़कर आप इसके बारे में आइडिया ले सकते हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि मुरमुरा बनाने के बिजनेस में कौन से रॉ मैटेरियल और मशीन लगते हैं। साथ में इस बिजनेस को शुरू करने में आपको कितनी लागत लगती है और प्रॉफिट होता है इसके बारे में भी जानकारी देंगे।

मुरमुरा क्या है?

भारत में मुरमुरा को अलग-अलग राज्य में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। किसी जगह पर इसे मुरमुरा कहते हैं तो किसी जगह पर इसे लाई, भूंजा, मुरमुरी भी कहां जाता है। यह मार्केट में सुखा मिलता है। इसे बहुत आसानी से खाया जा सकता है और यह जल्दी पच भी जाता है। डॉक्टर के अनुसार वजन कम करने के लिए मुरमुरा खाया जा सकता है। यह वजन में भी काफी हल्का होता है जिसके कारण कम पैसे में इसे बहुत अधिक मात्रा में भी खरीद सकते हैं।

मुरमुरा मेकिंग बिजनेस क्या है और इसका डिमांड।

मुरमुरा का प्रोडक्शन जब बिजनेस उद्देश्य से किया जाता है तो इसे ही मुरमुरा मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस यानी मुरमुरा मेकिंग बिजनेस कहते हैं। मुरमुरा को हिंदी में लाई और अंग्रेजी में पुफ़ेद राइस भी कहा जाता हैं। भारत देश में सबसे ज्यादा मुरमुरा पश्चिम बंगाल राज्य में होता है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में इसका सेवन बड़े मात्रा में किया जाता है।

कोलकाता की झल मुरी में, मुंबई के प्रसिद्ध भेलपुरी में, और बेंगलुरु की चुरमुरी नाम के स्ट्रीट फूड में मुरमुरे का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण मुरमुरे का डिमांड मार्केट में हमेशा ही बना रहता है और साथ ही सभी राज्यों में इसका डिमांड अधिक है। यहां तक की भारत के मंदिरों और धार्मिक स्थान पर भी प्रसाद के रूप में मुरमुरे का इस्तेमाल किया जाता है।

मुरमुरा मेकिंग बिजनेस में रॉ मैटेरियल।

मुरमुरा मेकिंग बिजनेस में सबसे जरूरी रॉ मैटेरियल यानी कच्चा माल धान या चावल होता है। यह रॉ मटेरियल यानी कच्चा माल आप अपने नजदीकी शहर या फिर गांव में भी आसानी से खरीद सकते हैं। रॉ मैटेरियल को आप एक साथ धान मंडी से थोक रेट पर भी खरीद सकते हैं।

मुरमुरा मेकिंग बिजनेस में जितनी अच्छी आपकी रॉ मैटेरियल होगी उतना बेहतर मुरमुरा बनेगा। आप इन सभी रॉ मैटेरियल को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं लेकिन अगर आप डायरेक्ट किस से खरीदते हैं तो आपको ज्यादा सस्ता पड़ेगा।

मुरमुरा बनाने के बिजनेस में उपकरण एवं जरूरी मशीन।

मुरमुरा बनाने के बिजनेस में आपको कुछ जरूरी मशीनों और उपकरणों की जरूर बनेगी इसके माध्यम से आप रॉ मटेरियल से मुरमुरा बना पाएंगे। मुरमुरा बनाने के बिजनेस में इस्तेमाल किए जाने वाले मशीनों के बारे में हमने नीचे बताया है:-

  • Paddy Destoner
  • Puffing machine with accessories
  • Storage Silo
  • Weighing Machine
  • Packing Machine

साथ ही हमने आपको इन मशीनों को खरीदने के लिए लिंक भी दिया है जिस पर अगर आप क्लिक करते हैं तो यह सभी मशीन आसानी से खरीद सकते हैं।

  1. Paddy Destoner = https://indiamart.com/paddy+destoner+machine
  2. Puffing machine with accessories = https://dir.indiamart.com/Puffing+machine
  3. Storage Silo = https://dir.indiamart.com/storage+silo+for+puff+rice&mcatid
  4. Weighing Machine = https://dir.indiamart.com/search.mp?ss=weighing+machine
  5. Packing Machine = https://dir.indiamart.com/Packing+Machine

मुरमुरा मेकिंग बिजनेस में लोकेशन और जगह।

मुरमुरा मेकिंग बिजनेस में जगह का अनुमान यानी इस बिजनेस में आपको कितनी जगह की जरूरत होगी इस बात पर डिपेंड करता है कि इस बिजनेस को आप कितने बड़ा या फिर छोटा लेवल पर शुरू करना चाहते हैं। यदि आप इस बिजनेस को बड़े लेवल पर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1000 से 1500 स्क्वायर फीट एरिया की जरूरत पड़ेगी। वहीं छोटे एरिया में शुरू करने के लिए आपके पास 800 स्क्वायर फीट की जगह होनी जरूरी है।

वही मुरमुरा मेकिंग बिजनेस में अगर लोकेशन का बात किया जाए तो आप इस बिजनेस को उस जगह से शुरू करें जहां से रोड अच्छी तरीके से जुड़ी हुई हो और जहां पर बिजली, पानी, ट्रांसपोर्ट जैसे सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो। इन सब चीजों से आपको बहुत ज्यादा फायदा मिल सकता है आपको अपने माल को मार्केट तक पहुंचने में कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुरमुरा मेकिंग बिजनेस के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन।

  • कोई भी बिजनेस शुरू करने के बाद आपको उस बिजनेस का जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत ही जरूरी होता है। इस बिजनेस में कच्चा माल बाहर से ही आप मंगवाएंगे। ऐसी स्थिति में बिल जनरेट करने के लिए जीएसटी होना जरूरी है।
  • मुरमुरा या लाइव बनाना खाद सामग्री के अंतर्गत आता है। इसलिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानि FSSAI से फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा आपको अपने लोकल इलाके की नगर पालिका से भी इस बिजनेस से जुड़ा हुआ लाइसेंस लेना जरूरी है। इन सभी के कारण आपको आगे चलकर इस बिजनेस में कोई भी दुविधा नहीं होगा।

मुरमुरा मेकिंग बिजनेस में कुल लागत।

दोस्तों अगर आप इस बिजनेस को बड़े स्तर पर खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत पड़ेगी। इस बिजनेस में कुछ जरूरी मशीन होते हैं जिनके द्वारा ही मुरमुरा बनाया जाता है। ऐसे में इस बिजनेस में आपको इन मशीनों को लेना आवश्यक है।

अगर सभी खर्चों का जोड़ कर बात किया जाए तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 4 लाख से 5 लाख रुपयों की जरूरत पड़ेगी। इतने पैसों में आप इस बिजनेस से जुड़ा हर प्रकार का मशीन ले सकते हैं और साथ ही कर्मचारियों का भी वेतन दे सकते हैं।

मुरमुरा मेकिंग बिजनेस में प्रॉफिट।

मुरमुरा मेकिंग बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसे अगर आप सही तरीके से करते हैं तो महीने का लाख रुपया तक कमा सकते हैं। आपको बता दे की 1 किलो मुरमुरे बनाने के लिए आपको तकरीबन ₹10 से ₹20 लगते हैं। लेकिन इसे आप बहुत आसानी के साथ तैयार हुए मुरमुरे को मार्केट में ₹40 से लेकर ₹45 के कीमत में बेच सकते हैं।

इस हिसाब से अगर अंदाजा लगाया जाए तो आप इस बिजनेस में लागत के दुगना कमाई कर सकते हैं। अगर आप प्रतिदिन 100 किलो मुरमुरा बेचते हैं तो आपको ₹2000 का प्रॉफिट होगा। इस हिसाब से आप महीने का बहुत आसानी के साथ 6000 रुपया कमा सकते हैं। वही आप वक्त रहते अपने प्रोडक्ट का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं तो इस बिजनेस में आपको और भी ज्यादा बेनिफिट होगा।

मुरमुरे बनाने के बिजनेस में पैकेजिंग।

दोस्तों इस बिजनेस में मुरमुरे को पैक करके ही आप बेच सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने पैकेजिंग पर अच्छा ध्यान देना होगा। पैकेजिंग करने का यह भी फायदा होता है कि इसके द्वारा आपका बिजनेस के बारे में अधिक लोग जानते हैं।

पैकेजिंग मैटेरियल पर आपको कीमत, फूड लाइसेंस, वजन, आपका बिजनेस का नाम जैसे चीज प्रिंट करवानी होती है। आपको इस बिजनेस में अलग-अलग वजन का मुरमुरे को पैक करना है और मार्केट में सेल करना है जैसे 1kg, 5kg, 10kg और 20kg।

मुरमुरे बनाने के बिजनेस में मार्केटिंग।

दोस्तों मार्केटिंग करने से आपका बिजनेस के बारे में अधिक लोग जानते हैं और आपके प्रोडक्ट को खरीदने हैं। अभी के समय में मार्केटिंग करने का कई सारे नए तरीके आ गए हैं। आप अपने बिजनेस का मार्केटिंग ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

आप फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अपने प्रोडक्ट को डालकर सेल कर सकते हैं। साथ ही आप अपने इलाके में जगह-जगह पर अपने बिजनेस के बारे में पोस्टर भी लगा सकते हैं। साथ ही आप अपने बिजनेस के बारे में न्यूज़ पेपर में भी छपा सकते हैं।

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको बताया है कि मुरमुरे बनाने का बिजनेस कैसे शुरू किया जा सकता है। दोस्तों अगर आप बिजनेस में प्रवेश करना चाहते हैं तो मुरमुरे का बिजनेस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि अभी तक इस बिजनेस में कोई भी बड़ा ब्रांड शामिल नहीं है।

इस बिजनेस में आपको लागत का दुगना प्रॉफिट होता है। मुरमुरा खाना सभी राज्य के लोग पसंद करते हैं और यह कई सारे राज्यों के मन पसंदीदा खानों में भी शामिल होता है जिसके कारण इसका डिमांड कभी भी काम नहीं होने वाला है। उम्मीद करता हूं कि इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment